संविधान दिवस का आयोजन

26 नवंबर 2021

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभांवर झांसी में 26 नवंबर 2021 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा संविधान के प्रस्तावना की शपथ ली। 





 महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन

19 नवंबर 2021

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभंवर झांसी में 19 नवंबर 2021 को महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस को दीपांजलि कार्यक्रम के रूप में  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, राम लखन मिश्रा, कुंवर बहादुर पाल, आरती पाल, सीमा पाल के साथ साथ उपस्थित जनसमूह  तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में  सभी लोगों  ने मिलकर एक-एक दीप जलाया ।







 बाल दिवस का आयोजन

14 नवंबर 2021

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभंवर झांसी में 14 नवंबर 2021 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विपिन कुमार यादव, प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह,  सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात  विद्यार्थियों के लिए खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।



 सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती का राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजन

31 अक्टूबर 2021

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभंवर झांसी में 31 अक्टूबर 2021 को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, कुंवर बहादुर, राम लखन मिश्रा, आरती पाल  तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

 



 गांधी जयंती का आयोजन

2 अक्टूबर 2021

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभंवर झांसी में 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती का आयोजन  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया जिसमें डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण श्री एस. एन. त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह के साथ-साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें रामधुन, वक्ताओं के वक्तव्य, एवं बच्चों द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई।



  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन

25 सितंबर 2021

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभांवर झांसी में 25 सितंबर 2021 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी शिक्षक एवं  विद्यार्थियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।




 हिंदी दिवस का आयोजन 

14 सितंबर 2021

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभंवर झांसी में 14 सितंबर 2021 को हिंदी दिवस  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।